पाठ 2 सच्चा बालक
शब्दार्थ – अध्यापक = गुरुजी।
प्रयत्न = कोशिश , प्रयास ।
प्रशंसा = बड़ाई ।
प्रसन्न = खुश ।
आश्चर्य = अचम्भा ।
योग्य = लायक ।
योगदान = सहयोग , सहायता ।
सपूत = अच्छा पुत्र ।
हृदय = मन ।
स्वतन्त्र = स्वाधीन ।
अवश्य = जरूर ।
प्रत्येक = हर एक ।
उज्ज्वल = स्वच्छ ।
प्रसिद्ध = मशहूर ।
मुहावरे – पीठ थपथपाना = प्रशंसा करना ।
गदगद् होना = खुश होना ।
प्रश्न और अभ्यास
प्रश्न 1. गुरुजी द्वारा अपनी प्रशंसा सुनकर गोपाल दुःखी क्यों हुआ ?
उत्तर –गोपाल इसलिए दुःखी हुआ था कि जिस कार्य के लिये उसकी प्रशंसा की गई थी वह कार्य उसने नहीं किया था ।
प्रश्न 2. गोपाल को सच्चा बालक क्यों कहा गया ?
उत्तर – अपनी सच्चाई बताने के कारण गोपाल को - सच्चा बालक कहा गया ।
प्रश्न 3. गोपाल को रोता देखकर सब उसे आश्चर्य से क्यों देख रहे थे ?
उत्तर — क्योंकि अपनी प्रशंसा सुनकर खुश होने के बजाय गोपाल रो रहा था ।
प्रश्न 4. गोखले जी क्यों प्रसिद्ध हुए ?
उत्तर - गोपाल कृष्ण गोखले जी अपनी सच्चाई , ईमानदारी एवं देश सेवा के कारण प्रसिद्ध हुए ।
प्रश्न 5. गोपाल की जगह तुम होते / होती तो क्या करते करती ? उत्तर – अगर गोपाल की जगह हम होते तो हम भी अपनी गलती स्वीकार कर लेते ।
प्रश्न 6. ( क ) कोई तुम्हारी झूठी प्रशंसा करे तो तुम उससे क्या कहोगे / कहोगी ?
उत्तर- झूठी प्रशंसा करे तो हम उसे मना करेंगे और उसे सही बात बतायेंगे ।
( ख ) अपनी झूठी प्रशंसा सुनकर बहुत - से बच्चे प्रसन्न होते हैं । इस संबंध में तुम्हारा क्या कहना है ?
उत्तर –इस सम्बन्ध में मैं यही कहूँगा कि हमें झूठी प्रशंसा से बचना चाहिए ।
प्रश्न 7. इन वाक्यों को पाठ के अनुसार क्रम से लिखो -
( क ) गोपाल ने अपनी कॉपी दिखायी ।
( ख ) गुरुजी ने प्रत्येक बच्चे का प्रश्न जाँचा ।
( ग ) बड़ा होकर यह बालक गोपाल कृष्ण गोखले के नाम से प्रसिद्ध हुआ ।
( घ ) गुरुजी ने उसकी सच्चाई की प्रशंसा की ।
( ङ ) गुरुजी ने गणित का एक प्रश्न हल करने को दिया ।
उत्तर – क्रम से –
( क ) गुरुजी ने गणित का एक प्रश्न हल करने को दिया ।
( ख ) गुरुजी ने प्रत्येक बच्चे का प्रश्न जाँचा ।
( ग ) गोपाल ने अपनी कापी दिखायी ।
( घ ) गुरुजी ने उसकी सच्चाई की प्रशंसा की ।
( ङ ) बड़ा होकर यह बालक गोपाल कृष्ण गोखले के नाम से प्रसिद्ध हुआ ।
भाषा - अध्ययन एवं व्याकरण
प्रश्न 1. रेफ श्वाले और रकार वाले शब्द छाँटकर अलग - अलग तालिका में लिखो । क्रम , प्रार्थना , कार्य , पूर्व , प्रशंसा , भ्रम , दर्शक , कर्म , नम्र , प्रकाश ।
उत्तर – रेफ वाले शब्द –कार्य , पूर्व , दर्शक , प्रार्थना , कर्म । रकार वाले शब्द – क्रम , प्रशंसा , भ्रम , नम्र , प्रार्थना , प्रयास । ( विशेष — ‘ प्रार्थना ' शब्द में रेफ और रकार दोनों है)
प्रश्न 2. इन शब्दों में से सही शब्द चुनकर लिखो ।
प्रशंसा / प्रशंशा , गुरुजी / गूरु जी , प्रश्न / प्रशन , कॉपी / कौपी , अधिक / अधीक ।
उत्तर —प्रशंसा , गुरुजी , प्रश्न , कॉपी , अधिक ।
प्रश्न 3. ‘ पुनः ’ इस शब्द में अ : ( :) लगा हुआ है । दो ऐसे शब्द लिखों जिनमें : का प्रयोग होता है ।
उत्तर – अतः , स्वतः , क्रमशः , निःशब्द ।
प्रश्न 4. नीचे लिखे शब्दों को बारहखड़ी क्रम में लिखो । मीत , मेरा , मुझे , मौका , मोर , मंद , मैना , मत , झूठ , मिलना , मान।
उत्तर – मत , मान , मिलना , मीत , मुझे , मूठ , पैरा , मैना , मोर , मौका , मंद ।
प्रश्न 5. इनका प्रयोग करते हुए खाली स्थान भरो और शब्द पूरे करो ।
न , ना , नि , नी , नु , नू , ने , नै , नो , नौ , नं ।
अ - क , तिक , म , -शानी , सु , का , द , सु गे , -कसान , तन । उत्तर – अनेक , नैतिक , नम , निशानी , सुना , नौका , नंद , सुनोगे , नुकसान , नूतन ।
रचना - इस पाठ की घटना को दस वाक्यों में लिखो –
उत्तर – ( 1 ) शाला में गुरुजी ने गणित का एक प्रश्न हल करने को दिया ।
( 2 ) प्रश्न को घर से हल करके लाने को कहा ।
( 3 ) छुट्टी होने के कारण सब बच्चे घर चले गये ।
( 4 ) दूसरे दिन जब गुरुजी ने जाँचा तो किसी का सवाल सही नहीं था ।
( 5 ) केवल गोपाल का सवाल सही था ।
( 6 ) गुरुजी ने गोपाल की तारीफ की ।
( 7 ) गोपाल तारीफ सुनकर रोने लगा ।
( 8 ) रोने का कारण पूँछने पर उसने बताया कि यह सवाल उसने नहीं उसके मित्र ने हल किया है ।
( 9 ) गोपाल की सच्ची बात सुनकर गुरुजी प्रसन्न हो गए ।
( 10 ) गुरुजी ने कहा- “ बेटा एक दिन तुम अवश्य अपना व अपने देश का नाम रोशन करोगे । ”


0 Comments