एंडलाइन आकलन की ऑनलाइन एंट्री पोर्टल में कैसे करें ?cgschool.in portal men Endline Aaklan online entry kaise karen



शिक्षक साथियों आप सभी को सादर नमस्कार , उम्मीद है आप सभी स्वस्थ और सुरक्षित होंगे। साथियों जैसे कि आप सभी को मालूम ही है हमारे इस वेबसाइट shikshajyoti.com के माध्यम से हमेशा नए नए और उपयोगी जानकारी निरंतर दिया जाता है। शिक्षा विभाग और शिक्षकों की पूरी जानकारी आप यहां से प्राप्त करते है। 

आज के लेख में बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी दिया गया है। यदि आप एक शिक्षक  है तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है  , इसे अंत तक और पूरा जरूर पढ़ें। साथ ही अपने अन्य शिक्षक साथियों को भी जरूर शेयर करें। 

 छत्तीसगढ़ राज्य में राज्य  स्तरीय एंड लाइन आंकलन  समाप्त हो चुका है। शिक्षा सत्र 2021-22 में बच्चों की शैक्षिक प्रगति जानने के लिए कुल 3 आकलन व 5 इकाई मूल्यांकन किया गया है। आंकलन के अंकों का संधारण राज्य स्तर पर पोर्टल में किया जायेगा वही इकाई मूल्यांकन गतिविधि, प्रोजेक्ट वर्क, समूह कार्य, प्रदत्त कार्य, गृह कार्य व सर्वे कार्य पर आधारित होगा जो कुल 50 अंकों का होगा।  पूर्व  में बेस लाइन मिड लाइन आंकलन के समय सी जी .पोर्टल पर शत प्रतिशत बच्चों की जानकारी दर्ज किया जा चुका है।  एंड लाइन आंकलन के अंक एंट्री करने के लिए पोर्टल में ऑप्शन आ चुका है।

एंडलाइन एंट्री के लिये हेल्प वीडियो 
 2. एंड लाइन हेल्प वीडियो  

बेसलाइन, मिडलाइन और एण्डलाइन आंकलन कुल 100 अंकों का होगा। एंड लाइन आंकलन 30 अंक  का लिया गया है। जिस महीने आंकलन होगा उस माह इकाई मूल्यांकन नहीं होगा। आंकलन पश्चात बच्चों को प्राप्तांकों के आधार पर ग्रेडिंग प्रदान की जायेगी। इसी आधार पर सत्र के अंत में प्रगति पत्रक जारी होंगे तथा परीक्षाफल पंजी संधारित किये जायेंगे। कक्षा पहली के बच्चों का हिंदी, गणित व अंग्रेजी में मिड लाइन आकलन उनके पूर्व ज्ञान के आधार पर मौखिक अथवा गतिविधि आधारित होगा। 


Post a Comment

0 Comments