पर्यावरण कक्षा 5 अध्याय 15 चींटी

 मौखिक प्रश्न



प्रश्न 1. चींटी मिठाइयों तक कैसे पहुँचती है ? उत्तर – चींटी मिठाइयों तक पहुँचने के लिए अपने सिर के सेंसर का प्रयोग करती है तथा सुगन्ध से उसे मिठाई तक पहुँचने में मदद मिलती है । 

प्रश्न 2. चींटियों की कितनी टांगें होती हैं ? 

उत्तर – चींटियों की छ : टांगें होती हैं । 

लिखित प्रश्न 

प्रश्न 1. चींटी का शरीर कितने भागों से बना होता है ?

उत्तर- चींटी का शरीर तीन भागों से बना होता है - सिर , धड़ ( पेट ) एवं पृष्ठ भाग ( मेटासोमा ) । 

प्रश्न 2. चींटी कहाँ - कहाँ पाई जाती है ? 

उत्तर- चींटी ठण्डी नमी वाले स्थानों पर , पेड़ों की — खोह में , घरों में खाने - पीने की वस्तुओं के आस - पास पाई जाती है । 

प्रश्न 3. चपड़ा चींटियाँ घरौंदा कैसे बनाती हैं ? 

उत्तर - चपड़ा चींटियाँ सैकड़ों मजदूर चींटियाँ बच्चों की मदद से पत्तियों को चिपकाकर घरौंदा बनाने का काम करती हैं । पत्तों को चिपकाने में मजदूर चींटियाँ अपने बच्चों को औजार के रूप में उपयोग करती हैं । पत्तों को चिपकाने के लिए चिपचिपा पदार्थ चींटी के बच्चों में बनता है । लाल रंग की मजदूर चींटियाँ अपने मुँह में सफेद रंग के इन बच्चों को पकड़ लेती हैं । मजदूर चींटियाँ अपने मुँह में बच्चों को पकड़कर उनको वैसे ही दबाती हैं जैसे कि हम गोंद की शीशी या किसी ट्यूब को दबाते हैं और कोई चीज बाहर निकालते हैं । इस प्रकार चींटियाँ मिलकर अपना घरौंदा तैयार करती हैं । 

खोजो आसपास

 प्रश्न 1. चींटियों के घरौंदों को देखो । क्या अलग अलग चींटियाँ अलग - अलग घरौंदे बनाती हैं ?

उत्तर- हाँ , अलग - अलग चींटियाँ अलग प्रकार के घरौदों का निर्माण करती हैं । 

प्रश्न 2. कई लोग चींटियों के घरौंदों को सुरक्षित रखते हैं । चींटियों को आटा , शक्कर आदि खिलाते हैं । पता करो इनके पीछे क्या मान्यताएँ हैं ? 

उत्तर- हम थोड़ा - सा खिलाकर हजारों की चींटियों का पेट भर सकते हैं । इससे हमें हजारों जन्तुओं को खिलाने का पुण्य प्राप्त होता है । इसी प्रकार की अनेकों मान्यताएँ हैं जिसके कारण कई लोग इन्हें आटा व शक्कर खिलाते हैं । 

प्रश्न 3. चींटियों को अपने मुँह में मरे हुए कीड़ों को ढोते हुए तुमने देखा होगा । अनुमान लगाओ कि वे अपने वजन से कितना भारी सामान ढो सकती हैं । 

उत्तर- चींटियाँ अपने वजन से लगभग पचास गुना अधिक भारी सामान ढो सकती हैं । 

प्रश्न 4. एक बात पर विचार करो । बंद डिब्बे में खाने - पीने की चीजें रखी होने पर भी उसमें चींटियाँ आ जाती हैं । चींटियों को मिठाई दिखाई तो नहीं पड़ती फिर उनको कैसे पता चल जाता है कि किस डिब्बे में मिठाई रखी है ? 

उत्तर- चींटी के सिर में दो लंबी मूँछों जैसी संरचनाएँ ( सेंसर ) होती हैं । इनकी मदद से चींटी अपने पास पास के वातावरण में मौजूद गंध से पता लगा लेती है कि किस डिब्बे में मिठाई है । 

प्रश्न 5. चींटियाँ कई बार काट भी लेती हैं । पता करो कि चींटियों के काटने पर क्या इलाज किया जाता है ? 

उत्तर- चींटियाँ काट लेती हैं , पर उनके काटने पर किसी विशेष इलाज की आवश्यकता नहीं होती है । ज्यादा जलन होने पर हम साधारण एन्टीसेप्टिक का प्रयोग कर सकते हैं । 

Post a Comment

0 Comments