हिंदी कक्षा 5 पाठ 14 रेशम , चंदन और सोने की धरती –कर्नाटक

 


शब्दार्थ – 

खान=  खदान ,

 सर्वाधिक सबसे - अधिक , 

प्रमुख = मुख्य ,

उत्पाद= उपज , बनायी गयी वस्तु ,

 उन्नति = प्रगति , विकास , 

पौराणिक = पुराण संबंधी , 

भव्य = शानदार , 

वास्तुकला = भवन निर्माण कला , 

अग्रणी = आगे रहने वाला , 

विख्यात = प्रसिद्ध , 

पर्यटक = सैलानी , घूमने - फिरने के उद्देश्य से यात्रा करने वाला , दस्तकारी = हाथ से किया गया कलात्मक कार्य , हस्तशिल्प । 

प्रश्न और अभ्यास 

प्रश्न 1. कर्नाटक में सोने की खान कहाँ है ? 

उत्तर – कनार्टक में सोन की खान कोलार नामक स्थान में है । 

प्रश्न 2. मैसूर का सर्वाधिक महत्वपूर्ण महल कौन - सा है ? 

उत्तर– 'लक्ष्मी विलास ' मैसूर का सर्वाधिक महत्वपूर्ण महल है ।

प्रश्न 3. कर्नाटक के प्रसिद्ध लोक नाट्य का नाम क्या है ? 

उत्तर- यक्षगान कर्नाटक का प्रसिद्ध लोक नाट्य है ।

प्रश्न 4. ' बगीचों का शहर ' किसे कहते हैं ?

उत्तर- बगीचों का शहर बैंगलोर को कहते हैं ।

प्रश्न 5. ' श्रवण बेलगोला ' में किसकी विशाल प्रतिमा है ?

उत्तर - ' श्रवण बेलगोला ' में भगवान गोमतेश्वर बाहुबली की 57 फीट ऊँची विशाल प्रतिमा है ।

प्रश्न 6. कर्नाटक के सीमावर्ती राज्यों के नाम लिखो । 

उत्तर- कर्नाटक के सीमावर्ती राज्य उत्तर में महाराष्ट्र , पूर्व में आन्ध्रप्रदेश , दक्षिण में केरल और पश्चिम में गोवा है । 

प्रश्न 7. बैंगलोर के लाल बाग की विशेषताएँ लिखो । 

उत्तर- बैंगलोर का लाल बाग बड़ा ही प्रसिद्ध है । वर्ष भर यहाँ फूलों की प्रदर्शनी आयोजित होती रहती है । बगीचे में एक मछली घर भी है । जहाँ अनेक प्रकार की सुंदर - सुंदर मछलियाँ पाई जाती हैं । 

प्रश्न 8. बाँदीपुर राष्ट्रीय उद्यान में पाए जाने वाले प्राणियों के नाम लिखो । 

उत्तर- बाँदीपुर राष्ट्रीय उद्यान में पाये जाने वाले प्राणियों के नाम- चीतल , बारहसिंगा , तेंदुआ , साँभर , - हाथी आदि ।

प्रश्न 9. वृन्दावन उद्यान की विशेषताएँ लिखो । 

उत्तर- वृन्दावन उद्यान की शोभा निराली है । सुन्दर , रंगीन फूलों और फौव्वारों से सजे इस बाग में संगीत की धुन पर नाचते रंगीन फौव्वारों को देखने बड़ी संख्या में भीड़ जुटती है । 

प्रश्न 10. कर्नाटक के लोगों के भोजन और पहनावे के बारे में लिखो ?

उत्तर - कर्नाटक में पुरुष धोतरा ( धोती पहनते हैं । और महिलाएँ साड़ी पहनती हैं । महिलाएँ अपने जूड़े में फूलों का गजरा अवश्य लगाती हैं । यहाँ के लोग खाने में चावल और नारियल का प्रयोग अधिक करते हैं । यहाँ ' सांबर ' तथा ' रसय ' के चावल खाया जाता है ।

प्रश्न 11. मैसूर के दशहरे का वर्णन करो । 

उत्तर- मैसूर का दशहरा यहाँ बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है । इस दिन राजा की सवारी शानदार ढंग से हाथी पर निकलती है । देश - विदेश के लाखों आदमी इसे देखने यहाँ आते हैं । नवरात्रि के प्रथम दिन से लेकर  विजयदशमी तक यहाँ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होते रहते हैं । 

प्रश्न 12. ' यक्षगान क्या है ? 

उत्तर- यक्षगान कर्नाटक का प्रसिद्ध लोकनाट्य है , जो पौराणिक कथाओं पर आधारित होता है और अभिनय के साथ प्रस्तुत किया जाता है । 

प्रश्न 13. कर्नाटक की तीन प्रमुख विशेषताएँ क्या हैं ?

उत्तर- हाथी दाँत के खिलौने चलन की लकड़ी पर की गयी दस्तकारी तथा जोग - प्रथात जो कि भारत का सबसे बड़ा जलप्रपात है । 

प्रश्न 14. सही जोड़ियाँ मिलाओं 

उत्तर–( क ) कृष्णराज सागर –कावेरी नदी

( ख ) गोमतेश्वर बाहुबली –श्रवण बेलगोला

( ग ) श्रीरंगपट्टनम  –टीपू सुल्तान

( घ ) यक्षगान –लोकनाट्य

( ङ ) महिषासुर –दैत्य

( च ) रसम –खाद्य पदार्थ

( छ ) लालबाग – बैंगलोर

प्रश्न 15. कर्नाटक के इन दर्शनीय स्थलों की तरह छत्तीसगढ़ में कौन - कौन से दर्शनीय स्थल हैं ? 

उत्तर 

क्र. दर्शनीय स्थल 

1. पहाड़ी पर स्थित देवी मंदिर 

2. एक बड़ा जलप्रपात

3. एक राष्ट्रीय उद्यान 

4. प्राचीन विष्णु मंदिर 

5.  बहुमूल्य वस्तु की खान 

कर्नाटक 

चामुण्डेश्वरी देवी का मंदिर 

जोग प्रपात 

बाँदीपुर 

श्री रंगपट्टनम 

कोलार ( सोने की खान ) 

छत्तीसगढ़ 

डोंगरगढ़ 

चित्रकोट 

बारनवापारा

 दूधाधारी मठ

 देवभोग हीरे की खान

प्रश्न 16. निम्नांकित शब्दों को शुद्ध कर लिखो . उत्पत्ती , आर्कषण , अंतगर्त , भव्यभूमी , दशर्नीय , कनार्टक , आधारीत , नीराली , श्रद्धार्पूवक , उन्नती । 

उत्तर - उत्पत्ति , आकर्षण , अंतर्गत , भव्यभूमि , दर्शनीय , कर्नाटक , आधारित , निराली , श्रद्धापूर्वक , उन्नति । 

प्रश्न 17. निम्नलिखित एकवचन स्त्रीलिंग शब्दों को ध्यान से पढ़ो । इनके बहुवचन बनाते समय ई ( दीर्घ ) की मात्रा को इ 

( ह्रस्व ) में बदल देते हैं और अंत में याँ लगाते हैं , जैसे–

मछली –मछलियाँ 

तितली –तितलियाँ 

निम्नांकित एकवचन स्त्रीलिंग शब्दों को बहुवचन में बदलो– लड़की , बेटी , रोटी , पोटली , तकली , बकरी , कटोरी , तरकारी , बीमारी , खिड़की । 

उत्तर- लड़कियाँ , बेटियाँ , रोटियाँ , पोटलियाँ , तकलियाँ , बकरियाँ , कटोरियाँ , तरकारियाँ , बीमारियाँ , खिड़कियाँ ।



Post a Comment

0 Comments