शिक्षक साथियों आप सभी को सादर नमस्कार , उम्मीद है आप सभी स्वस्थ और सुरक्षित होंगे। साथियों जैसे कि आप सभी को मालूम ही है हमारे इस वेबसाइट shikshajyoti.com के माध्यम से हमेशा नए नए और उपयोगी जानकारी निरंतर दिया जाता है। शिक्षा विभाग और शिक्षकों की पूरी जानकारी आप यहां से प्राप्त करते है। आज के लेख में बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी दिया गया है। यदि आप एक शिक्षक है तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है , इसे अंत तक और पूरा जरूर पढ़ें। साथ ही अपने अन्य शिक्षक साथियों को भी जरूर शेयर करें।
छत्तीसगढ़ राजपत्र ( असाधारण ) दिनांक 05मार्च 2019 में प्रकाशित छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा सेवा शैक्षिक एवं प्रशासनिक संवर्ग ) भर्ती पदोन्नति नियम एवं छत्तीसगढ़ राजपत्र असाधारण दिनांक 31 दिसम्बर 2021 में प्रकाशित स्कूल शिक्षा सेवा ( शैक्षिक एवं प्रशासनिक सवर्ग ) भर्ती पदोन्नति नियम 2019 अनुसार विषयावर पदोन्नति में स्नातक उपाधि में स्नातक के विषय निम्नानुसार होंगे
1. विषय अंग्रेजी –अंग्रेजी साहित्य स्नातक स्तर पर एक विषय रहा हो ।
2. विषय हिन्दी– हिन्दी साहित्य स्नातक स्तर पर एक विषय रहा हो
3. विषय सामाजिक विज्ञान – इतिहास , भूगोल , अर्थशास्त्र अथवा राजनीति विज्ञान में एक विषय अनिवार्य होगा ।
4. विषय जीव विज्ञान –रसायन शास्त्र वनस्पति विज्ञान प्राणी विज्ञान सैन्य विज्ञान एवं भू - गर्भ विज्ञान में से कोई दो विषय स्नातक स्तर पर हो।
5. विषय संस्कृत – संस्कृत साहित्य स्नातक स्तर पर एक विषय रहा हो अथवा बी.ए. (क्लासिक्स) अथवा संस्कृत में स्नातकोत्तर उपाधि ।
6. विषय गणित –गणित के साथ निम्नलिखित में से कोई दो विषय भौतिकी / रसायन / इलेक्ट्रॉनिक्स / कम्प्यूटर साईन्स / सांख्यिकी सैन्य विज्ञान/ भू- गर्भ विज्ञान
0 Comments