Chhattisgarh सांस्कृतिक परिचय सामान्य ज्ञान/GENERAL KNOWLEDGE -102



छत्तीसगढ़ राज्य एक जनजाति बाहुल्य राज्य है , छत्तीसगढ़ में कुल 42 जनजातियां पाई जाती है , छत्तीसगढ़ की प्रमुख जनजाति गोंड है , इसके अतिरिक्त कँवर , बिंझवार , भैना , भतरा , उरांव , मुंडा , कमार , हल्बा , बैगा , भरिया , नगेशिया , मंझवार , खैरवार और धनवार जनजाति भी काफी संख्या में है । छत्तीसगढ़ राज्य में कुल 5 जनजाति को विशेष रूप से पिछड़ी जनजातिय समूह के रूप में पहचान मिली है , अबूझमाड़िया , कमार , पहाड़ी कोरबा , बिरहोर एवं बैगा के विकास के लिये विशेष अभिकरण का गठन किया गया है । छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा 2 जनजाति भुंजिया तथा पण्डो को विशेष रूप से पिछड़ी जनजातिय समूह के रूप में पहचान मिली है । छत्तीसगढ़ की जनजाति गोंडों पर जॉर्ज अब्राहम ग्रियर्सन ने " गोंड़स आफ बस्तर " लिखी ।  तथा बेरियर एल्विन ने मुड़िया जनजाति ने " मुड़िया एण्ड देयर घोटुल " की रचना की । 

आइये आज हम छत्तीसगढ़ के कुछ और जनजातियों और सांस्कृतिक परंपराओं के बारे में सामान्य प्रश्नों के माध्यम से जाने-

Chhattisgarh 

सांस्कृतिक परिचय


1. छ. ग. में कुल कितनी बोली है?

उत्तर 162

2. छ.ग. में सर्वाधिक बोली जाने वाली बोली है

उत्तर- छत्तीसगढ़ी

3. छत्तीसगढ़ी भाषा को प्राचीन काल में कहा जाता था-

उत्तर- कोसली

4. छ. ग. का कितने प्रतिशत जनसंख्या जनजाति है-

उत्तर- 31.67%

5. छ. ग. की सबसे पिछड़ा जनजाति है-

उत्तर- अबुझमाड़िया

6. छ.ग. का सबसे साक्षर जनजाति है-

उत्तर- उरांव

7. सर्वाधिक जनजाति किस जिले में है-

उत्तर- सरगुजा

8. घोटुल जनजाति के देवता हैं-

उत्तर- लिंगोपेन

9. दंतेश्वरी देवी किस जनजाति के देवता  थीं।

उत्तर- दशहरा

10. छत्तीसगढ़ी लोकगीतों का राजा किसको कहा जाता है-

उत्तर- ददरीया

11. पांडवों की कथा का छत्तीसगढ़ी में गायन शैली कहलाता है

उत्तर- पंडवानी

12. मिट्टी के सुआ के साथ ये गीत गाया जाता है-

उत्तर- सुआ गीत

13. राजा भरथरी और रानी पिण्डला के वियोग में गाया जाने वाला गीत है- 

उत्तर- भरथरी गायन

14. सतनाम पंथी द्वारा किया जाने वाला नृत्य है-

उत्तर- पंथी नृत्य

15. सुआ नृत्य को कहा जाता है-

उत्तर- गौरा नृत्य

16. वेरियर एल्विन ने विश्व का सुंदर नृत्य कहा है-

उत्तर- गौर नृत्य

17. रासलीला का छत्तीसगढ़ी रूपांतरण कहलाता है-

उत्तर- रहस

18. हास्ययुक्त छत्तीसगढ़ी लोमनाट्य है-

उत्तर- गम्मद

19. छत्तीसगढ़ की प्रमुख गायिका है-

उत्तर -ममता चंद्राकर

20. सबसे समृद्ध सांस्कृतिक विरासत किस जनजाति में पाया जाता है-

उत्तर- मुड़िया

21. मुड़िया के युवागृह को क्या कहा जाता है-

उत्तर- घोटुल

22. घोटुल के संस्थापक कौन है-

उत्तर- लिंगोपेन

23. ककसार नृत्य किसके द्वारा किया जाता है-

उत्तर- मुड़िया

24. 12 वर्ष तक के उम्र के अविवाहित युवक- युवतियों को सामाजिक, धार्मिक व सांस्कृतिक परंपरा से सिंचित करना किसमें निहित है-

उत्तर- घोटुल

25. घोटुल के महिला मुखिया को किस नाम से जाना जाता है-

उत्तर- बेलोसा

26. घोटुल का प्रमुख नृत्य क्या है-

उत्तर- मांद्री

27. आर्थिक रूप से सबसे विकसित जनजाति है-

उत्तर- हल्बा

28. हल्बा जनजाति का प्रमुख व्यवसाय है-

उत्तर- कृषि

29. सबसे शिक्षित जनजाति है-

उत्तर- उरांव

30. जनजाति में विधवा विवाह को कहा जाता है-

उत्तर-अर उना

31. सेवा विवाह में घर जमाई को कहा जाता है-

उत्तर- लमसेना जाना

32. कोरवा जनजाति में हठ विवाह को कहा जाता है-

उत्तर-ढूकू विवाह

33. बैगा जनजाति में हठ विवाह को कहा जाता है-

उत्तर- पैठुल विवाह

34. लड़की लड़के के घर बारात लेकर आती है।इसे जनजातियों में कौन सा विवाह कहा जाता है-

उत्तर- पठौनी विवाह

35. उचित वर न मिलने पर कन्या का विवाह तीर से करने की प्रथा इस जनजाति में प्रचलित है-

उत्तर- बिंझवार

36. लेंजा गीत किस जनजाति द्वारा गाया जाता है-

उत्तर- हल्बा

37. 'द बैगास' ग्रंथ के रचयिता है-

उत्तर- वेरियर एल्विन

38. बैगा जनजाति के स्थानांतरित खेती को कहते है-

उत्तर- बेवार

39. नागेसिया जनजाति मुख्य रूप से यहाँ निवास करती है-

उत्तर- रायगढ़

40. गोंड़ों में प्रचलित अपहरण विवाह को इस नाम से जाना जाता है-

उत्तर- पायसोतुर

41. कोरकू जनजाति में मृत्यु संस्कार को कहा जाता है-

उत्तर- नवाधानी

42. 'सिंगरी देव' किस जनजाति के प्रमुख देव है-

उत्तर- कोरकू

43. छत्तीसगढ़ के जनजातीय लोगों के बीच प्रचलित 'बाल विवाह' प्रथा को कहा जाता है-

उत्तर- नारंग प्रथा

44. ' रसनवा पर्व' इस जनजाति द्वारा बहुत रूचि से मनाया जाता है-

उत्तर- बैगा

45. कोरकू जनजाति का पारंपरिक लोकप्रिय लोकनृत्य है-

उत्तर- थापटी नृत्य

46.लोरिक चंदा के प्रेम प्रसंग पर आधारित गीत है-

उत्तर- चंदैनी गोंदा।

47.भरथरी गीत आधारित है-

उत्तर- वियोग पर

48. छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध रहस से तात्पर्य है-

उत्तर- कला एवं संस्कृति

49. मुंडा जनजाति इसके पुजारी के रूप में कार्य करते हैं-

उत्तर- उरांव

50. कोरवा जनजाति  का मुख्य नृत्य है-

उत्तर- दमनज

51.  छ. ग. में बांस शिल्प में दक्ष जनजाति है-

उत्तर- कमार

Post a Comment

0 Comments