इतिहास कक्षा छठवीं अध्याय 9 गुप्तकाल ( 300 ईस्वी से 500 ईस्वी)

 अध्याय 9 गुप्तकाल ( 300 ईस्वी से 500 ईस्वी)



अभ्यास के प्रश्न 

( अ ) सही जोड़ी मिलाइए 

 समुद्रगुप्त - महान योद्धा

सिरपुर- दक्षिण कोसल

फाह्यान- चिनीयात्री

वराहमिहिर - ज्योतिष

 ( ब ) प्रश्नों के उत्तर दीजिए

प्रश्न 1. पंचतंत्र के लेखक का नाम क्या है ?

उत्तर - पंचतंत्र के लेखक विष्णु शर्मा हैं ।

प्रश्न 2. आर्यभट्ट की पुस्तक का नाम क्या है ?

 उत्तर- -आर्यभट्ट की पुस्तक का नाम “ आर्यभटीयम् ” है ।

प्रश्न 3. अजंता की गुफाएँ क्यों प्रसिद्ध हैं ?

उत्तर - अजंता की गुफाओं के भित्तिचित्र इस युग की चित्रकला के सर्वोत्तम उदाहरण हैं । ये चित्र महात्मा बुद्ध के जीवन से संबंधित कहानियों पर आधारित हैं । ये इतने ध्यान से बनाए गये हैं कि अभी भी सजीव दिखाई पड़ते हैं । इसलिए अजंता की गुफाएँ प्रसिद्ध हैं । 

प्रश्न 4. भीतरगाँव का मंदिर किस सामग्री का बना हुआ है ? उत्तर - भीतरगाँव का विष्णु मंदिर संसार में ईंटों से बना सर्वाधिक पुराना मंदिर है । 

प्रश्न 5. किसने कहा कि पृथ्वी स्थिर नहीं है और अपनी धुरी पर घूमती है ?

उत्तर - आर्यभट्ट ने बताया कि पृथ्वी गेंद की तरह गोल है और अपनी धुरी पर घूमती है ।

प्रश्न 6. समुद्रगुप्त ने छत्तीसगढ़ के राजाओं के साथ कैसा व्यवहार किया ? 

उत्तर - समुद्रगुप्त ने आर्यावर्त के राजाओं को हराकर उनके राज्यों को अपने राज्य में मिला लिया । इस तरह उसका राज्य बहुत बड़ा हो गया और वह उत्तर भारत का सबसे बड़ा राजा बन गया । लेकिन उसने दक्षिणापथ ( छत्तीसगढ़ ) के राजाओं को हराने के बाद भी उनका राज्य उन्हें लौटा दिया । इस प्रकार छत्तीसगढ़ के राजाओं के साथ उनका व्यवहार अच्छा था । 

प्रश्न 7.गुप्त साम्राज्य के प्रशासन की विशेषता क्या थी ?

उत्तर - गुप्त राज्य कई प्रांत या युक्ति में बँटा था और हरेक प्रांत कई जिलों या विषयों में बंटा था । इनका प्रशासन वहाँ के स्थानीय लोग करते थे और राजा केवल कुछ महत्वपूर्ण बातों पर उन्हें आज्ञा देता था । गांव का प्रशासन गाँव के महत्वपूर्ण लोगों की सभा करती थी । इस प्रकार गुप्त साम्राञ्च के प्रशासन में स्थानीय लोगों को अधिक भूमिका थी ।

प्रश्न 8. गुप्तकाल के समाज में आपको कौन - सी बातें अच्छी लगीं ? 

उत्तर - गुप्तकाल में समाज के लोग धनी और सुखी थे । उन पर लगान का अधिक बोझ नहीं था न ही शासकीय रोक - टोक थी । यहाँ के लोग किसी जीव की हत्या नहीं करते थे , शराब नहीं पोते थे , प्याज व लहसुन को केवल चांडाल खाते थे । बौद्ध एवं ब्राह्मण आपस में शांतिपूर्वक रहते थे । लोग कानून का पालन करने वाले एवं ईमानदार थे ।

प्रश्न 9. गुप्तकाल के धर्म में ऐसी क्या बात थी , जो गरीबों को अच्छी लग सकती थी ? 

उत्तर - पुराने समय में यज्ञ आदि खर्चीले धार्मिक रिवाजों की जगह पूजा , व्रत और दान की सरल विधियों के बनने से गरीब तबके के लोग भी धार्मिक क्रियाओं में भाग लेने लगे । गुप्त राजा खुद तो वैष्णव धर्म को मानते थे किन्तु उनके शासनकाल में सभी लोगों को अपना - अपना धर्म मानने की स्वतंत्रता थी ।

प्रश्न 10. समुद्रगुप्त ने दूसरे राज्यों पर अधिकार करने के लिए कौन - सी नीति अपनाई थी ?

उत्तर - समुद्रगुप्त गुप्तवंश का एक महत्वपूर्ण राजा था । उन दिनों शक्तिशाली राजा दूसरे राज्यों पर हमला करते थे । वे दूसरे राज्यों को अपने राज्य में मिलाना चाहते थे ताकि उनका अपना राज्य बड़ा हो और उन्हें ज्यादा से ज्यादा आमदनी हो । समुद्रगुप्त भी यही चाहता था ।

Video देखने के लिए click करें

 अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

 प्रश्न 1. गुप्तवंश का सबसे प्रसिद्ध शासक कौन था ?

उत्तर - गुप्तवंश का सबसे प्रसिद्ध शासक समुद्रगुप्त था । वह कुशल शासक , कुशल प्रशासक एवं योग्य सेनापति भी था । 

प्रश्न 2. गुप्तकाल के प्रसिद्ध साहित्यिक कृतियों के नाम लिखिये । 

उत्तर - गुप्तकाल की प्रसिद्ध साहित्यिक कृतियाँ हैं - कालिदास द्वारा रचित कुमारम् सम्भवम् ' , ' मेघदूतम् ' , ' अभिज्ञानम् शाकुन्तलम् जैसे - विश्वविख्यात साहित्य की रचनाएँ हैं । 

प्रश्न 3. आर्यभट्ट कौन थे तथा इनके द्वारा की गई खोज के विषय में बताइये । 

उत्तर - आर्यभट्ट प्रसिद्ध ज्योतिषी और गणितज्ञ थे । इन्होंने ही सिद्ध किया कि पृथ्वी अपनी धुरी पर घूमती है । इन्होंने ही शून्य सिद्धान्त और दशमलव पद्धति की खोज की । 

प्रश्न 4. गुप्तकाल के प्रसिद्ध मंदिरों का विवरण दीजिए ।

उत्तर - गुप्तकाल के प्रसिद्ध मंदिर झाँसी स्थित देवगढ़ का दशावतार मंदिर व विदिशा स्थित उदयगिरी की गुफाएँ तथा कानपुर के पास भीतरगाँव में बना विष्णु मंदिर संसार में ईंटों से बना सर्वाधिक पुराना मंदिर है ।

प्रश्न 5. मूर्तिकला के दो प्रमुख उदाहरण दीजिए । 

उत्तर- 

( 1 ) सारनाथ की बुद्धमूर्ति

( 2 ) मथुरा की वर्धमान महावीर की मूर्ति । 

प्रश्न 6. छत्तीसगढ़ के पुराने दो राज्यों के नाम बताइये ।

उत्तर - छत्तीसगढ़ के पुराने दो राज्यों के नाम निम्नलिखित हैं

( 1 ) दक्षिण कोसल , जिसकी राजधानी सिरपुर थी और

( 2 ) महाकांतार , जो वर्तमान बस्तर और उड़ीसा क्षेत्र में है ।

Post a Comment

0 Comments