समदर्शी भिन्नार्थक शब्द (HOMONYMS)
जो शब्द देखने और सुनने में लगभग एक जैसे लगते हैं, किंतु दोनों के अर्थों में भिन्नता होती है, ऐसे शब्दों को समदर्शी भिन्नार्थक शब्द कहते हैं।
जैसे-
शब्द अर्थ
1. अनल आग
अनिल हवा
2. अंबर कपड़ा
अंबार ढेर
3. अपेक्षा तुलना
उपेक्षा निरादर
4. अवलंब सहारा
अविलंब शीघ्र
5. अंबु माता
अंबु जल
6. आकार रूप
आकर खान
7. आमरण मरने तक
आभरण आभूषण
8. आयत एक आकृति
आयात मँगाना
9. इत्र सुगंध
इतर दूसरा
10. उभय दोनों
अभय निडर
11. अगम दुर्गम
आगम शास्त्र
12. अंतर भेद
अंदर भीतर
13. कुल वंश
कूल किनारा
14. कृपण कंजूस
कृपाण तलवार
15. काट काटना
काठ लकड़ी
16. क्रम सिलसिला
कर्म काम
17. खान पठान
खान खदान
18. गृह घर
ग्रह नक्षत्र
19. गुर उपाय
गुरु शिक्षक
20. जलज कमल
जलद बादल
21. तरंग लहर
तुरंग घोड़ा
22. तप तपस्या
ताप गरमी
23. दिन दिवस
दीन गरीब
24. देव देवता
दैव भाग्य
25. द्रव तरल
द्रव्य धन
26. निधन मृत्यु
निर्धन गरीब
27. निर्माण रचना
निर्वाण मोक्ष
28. उपकार भलाई
अपकार बुराई
29. प्रणाम अभिवादन
प्रमाण सबूत
30. प्रसाद कृपा
प्रासाद महल
31. प्रताप प्रभाव
परिताप दुख
32. प्रणय प्रेम
परिणय विवाह
33. बदन शरीर
वदन मुख
34. बात कथन
वात हवा
35. मूल जड़
मूल्य कीमत
36. योग जोड़
योग्य कुशल
37. लक्ष्य उद्देश्य
लक्ष लाख
39. समान बराबर
सम्मान आदर
40. शूर वीर
सुर देवता
सूर अंधा
41. हिय हृदय
हय घोड़ा
42. सर्ग अध्याय
स्वर्ग देवलोक
43. शंकर शिव
संकर मिश्रित
44. शुल्क फीस
शुक्ल एक पक्ष/सफेद
45. श्वेत सफेद
स्वेद पसीना
46. अली सखि
अलि भंवरा
47. भवन घर
भुवन संसार
48. कटक सेना का समूह
कंटक कांटा
49. ओर की तरफ
और तथा
50. चपल चंचल
चपला बिजली
51. उपयुक्त ठीक
उपर्युक्त ऊपर कही गईं
52. कोष खजाना
कोश शब्दों का भंडार
53. पानी जल
पाणी हाथ
0 Comments