संस्कृत कक्षा सातवीं षष्ठ: पाठ: इदमहोत्सव: /ईद महोत्सव/EID MAHOTSAV/SANSKRIT

षष्ठ:पाठ:
ईदमहोत्सव:
 



 अनुवाद
(याकूब सलीम और सलमा तीनों मित्र शाम को आकाश उन्मुख [आसमान की ओर मुंहकर ]हो ईद के चांद को देखने का प्रयास करने लगे क्योंकि ईद का चांद देखना सरल नहीं है)
याकूब-आज चांद का दर्शन हो गया, कल ईद की धूम होगी।
सलीम-मित्र !ईद के दिन का निर्णय कौन करेंगे?
याकूब-दिल्ली के इमाम महोदय करेंगे। रात को ही इसकी घोषणा होगी। सलमा ,क्या तुम ध्यान पूर्वक सुनकर हम दोनों को सूचित करोगी?
सलमा-मैं अवश्य सूचित करूंगी।इमाम महोदय रात को ही सूचना देंगे। क्योंकि आज चांद दिख गया है इसलिए कल ही ईद मनाई जाएगी ।उनकी उद्घोषणा सुनकर सलमा, याकूब ,और सलीम अति प्रसन्न होकर इसकी सूचना देते हैं।
याकूब-कल सुबह हम सब ईदगाह चलेंगे।
सलीम-वहां जाने के लिए हम अपने पसंद के नए कपड़े पहनेंगे। सखी, सलमा! तुम क्या करोगी।
सलमा-मित्र! मैं ईद उत्सव में नए वस्त्र धारण करूंगी।
याकूब-तब, तुम दोनों कल मेरे घर आओगे। हम वहॉं से एक साथ ईदगाह जाएंगे।
सुबह सलीम व सलमा उत्साह पूर्वक याकूब के घर आए उसके बाद वे ईदगाह के लिए जाते हैं वहॉं पहले पक्ति में खड़े हो ईश्वर (अल्लाह)से इबादत किए।
पश्चात सस्नेह एक दूसरे से गले मिले वह मेले की सुंदर दृश्यों को देखें ,
स्वादिष्ट मिठाइयां खरीदकर घर लौटे शाम को एक दूसरे के घर जाकर सेवई खाते हैं और परस्पर मिलते हैं।


प्रश्न1 संस्कृत में उत्तर दीजिए-

(क) याकूब:सलीम: सलमा च कं द्रष्टुं चेष्टन्ते?
उत्तर -याकूब:सलीम: सलमा च ईदस्य चन्द्रं द्रष्टुं चेष्टन्ते।
(ख) ईददिवसस्य निर्णयं क: करोति?
उत्तर -ईददिवसस्य निर्णयं इमाममहोदय:करोति।
(ग) ईदस्य उदघोषं श्रुत्वा सलमा कौ सूचयति?
उत्तर-  ईदस्य उदघोषं श्रुत्वा सलमा याकूब:सलीमयो: सूचयति।
 
प्रश्न 2. रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए।
(क)अघ चन्द्रस्य दर्शनं  जातम्
(ख) अहम् अवश्यं सूचयिष्यमि।
(ग) तत ते  ईदगाहं प्रति गच्छन्ति।
  
 प्रश्न 3.संधि विच्छेद कीजिए-
 1.गगनोन्मुखानि =गगन+उन्मुखानि
 2.ईदोत्सवे=ईद+उत्सवे 
 3.ममैव=मम्+इव
प्रश्न 4.संस्कृत में अनुवाद कीजिए-
(क) चंद्र का दर्शन कब होगा?
 -चंद्र दर्शन कदा भविष्यति।
(ख) उसे नवीन वस्त्र धारण करना चाहिए।
 - तं नवीन वस्त्रं एवं धारयेत।
(ग) क्या तुम मेरे घर जाओगे।
- किं त्वं मम् गृहम् गमिष्यसि?
(घ) वहां ईश की प्रार्थना होती है।
 - तत्र ईशानाम् प्रार्थनां भवति। 


           प्रतिभा त्रिपाठी
             शिक्षिका

Post a Comment

0 Comments