नवाचारी शिक्षिका प्रतिभा त्रिपाठी / INNOVATIVE TEACHER PRATIBHA TRIPATHI


   इनके द्वारा बच्चों के शैक्षणिक गुणवत्ता एवं शाला के विभिन्न संसाधनों के विकास हेतु किये गए प्रयास........
1.बागवानी-शाला परिसर में मनमोहक क्यारी निर्माण व फूलदार पौधों का रोपण
2.प्रिंटरिच वातावरण-बच्चों के शैक्षणिक गुणवत्ता विकास हेतु कक्षा के भीतर एवं बाहरी दीवारों में विषयानुरूप चित्रो का निर्माण
3.रनिंग वाटर की व्यवस्था-- शाला परिसर में पीने एवं सिंचाई हेतु पर्याप्त व्यवस्था न होने पर गांव से चंदा कर परिसर के बाहर से पाइप लाइन के माध्यम से व्यवस्था एवं साथ ही साथ टी पी टेप की और चबूतरा का निर्माण कराया गया।
4. वाटर हार्वेस्टिंग निर्माण... वर्षा जल संग्रहण हेतु वाटर हार्वेस्टिंग का निर्माण एवं जल स्रोत के पास सोखता निर्माण कराया गया
5.लाऊड स्पीकर की व्यवस्था-- बच्चों के अभिव्यक्ति कौशल विकास हेतू स्वयं के खर्च से लाऊड स्पीकर की व्यवस्था की गई जिसमे प्रतिदिन बच्चों द्वारा प्रार्थना सभा मे समाचार वाचन,प्रेरक प्रसंग, कविता एवं विषय आधारित प्रश्नोत्तरी होती है
6. टाई बेल्ट वितरण– मेरे द्वारा प्रति वर्ष मेरे जन्मदिन पर बच्चों को टाई बेल्ट वितरण किया जाता है
 7. विज्ञान प्रयोगशाला का निर्माण- मेरे द्वारा गांव के वरिष्ठ जनो को विज्ञान विषय मे अध्यापन हेतु परेशानी बताने पर गांव के ही वरिष्ठ के द्वारा जनसहयोग राशि प्राप्त करने में सफलता पाई और विज्ञान प्रयोग शाला का निर्माण कराया
8.किचन गार्डन निर्माण-शाला में किचन गार्डन का निर्माण कर बांस से घेरा कर सब्जियों का उत्पादन किया जाता है
9. गतिविधि आधारित अध्यापन- विज्ञान विषय मे अवधारणाओं को स्पष्ट करने हेतु गतिविधि आधारित अध्यापन कराया जाता है
10. कबाड़ से जुगाड़--  बच्चों की विभिन्न कौशल विकास हेतू कबाड़ से विभिन्न मॉडलों का निर्माण कराया गया जैसे छ. ग. के पारंपरिक यंत्रो का निर्माण हल, जाता,ढेंकी,बैल गाड़ी आदि और विषय आधारित मॉडल भी।
11. शाला परिसर में कमल कुंड का निर्माण
12.शाला में प्रतिवर्ष वरिष्ठ नागरिक सम्मान व शाला के ख्याति प्राप्त विधार्थियों को ग्राम गौरव सम्मान पुरस्कार प्रदान किया जाता है।
13.कक्षा मे शत् प्रतिशत उपस्थिति वाले बच्चों को भी सम्मानित किया जाता है।
14.बच्चो के बीच समय समय पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन कर उन्हें स्वयं के व्यय से इनाम वितरण।
         
      उपलब्धि एवं सम्मान
1. इनके गतिविधि आधारित शिक्षा को राज्य स्तरीय किलोल पत्रिका में स्थान प्राप्त हुआ है।
2. जिला स्तरीय चर्चा पत्र में दो बार मासिक पत्रिका में स्थान मिल चुका है।
3. वेल विशर फाउंडेशन (सामाजिक संस्था)अकलतरा द्वारा  छ. ग. गौरव  सम्मान प्रतीक चिन्ह,प्रमाण पत्र।
4. जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह ,पाटेश्वर धाम ,विकासखंड -डौंडी लोहारा जिला -बालोद द्वारा प्रतीक चिन्ह और प्रसशति पत्र प्राप्त।
 5. विकासखंड स्तरीय शिक्षक सम्मान में भी प्रतीक चिन्ह एवं प्रसशति पत्र प्राप्त हुआ,विकासखंड -गुंडरदेही
6.  संकुल स्तरीय विशिष्ट शिक्षक सम्मान ,शाला में विशिष्ट कार्य हेतु प्राप्त हुआ।
7. सावित्रीबाई फूले पुरस्कार से रायपुर के महंत घासीदास विश्वविद्यालय में सम्मानित किया गया।
8. ग्राम के सरपंच महोदय जी के द्वारा शाल व श्रीफल भेंटकर कर सम्मानित किया गया







                   इंस्पायर अवार्ड में सहभागिता
                     





               
                  छत्तीसगढ़ गौरव अवार्ड 21019







   
      स्टेथोस्कोप का मांडल बना कक्षा में प्रस्तुतिकरण
                     
             
                        मातृ पितृ दिवस

                       
                   



Post a Comment

0 Comments